जिंदगी में अगर कामयाब होना है तो,
योजना बनाओ ।।
- आप क्या पाना चाहते हैं।
- किस तरह पाना चाहते हैं।
- कब तक पाना चाहते हैं।
जीतने वाले कोई अलग काम नहीं करते,
वे हर काम अलग तरीके से करते हैं।।
जिंदगी में अगर कामयाब होना चाहते हो तो अपना लक्ष्य बनाकर उसे हासिल करने में लग जाओ।
अगर हम अपने लक्ष्य पर ध्यान नहीं देंगे , तो अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे।
अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना मुश्किल है,
लेकिन यह एक कला है, जिसे सिखा जा सकता है।
प्राचीन भारत में एक ऋषि अपने शिष्यों को तीरंदाजी कला सिखा रहे थे।
लक्ष्य के रूप में एक लकड़ी की चिड़िया रखी गई।
और अपने शिष्यों को उस चिड़िया पर निशाना साधने को कहा।
उन्होंने पहले शिष्य से पूछा,”तुम्हें क्या दिख रहा है?”
शिष्य ने जवाब दिया कि, मैं पेड़, आकाश , चिड़िया को देख रहा हूं।
ऋषि ने उस शिष्य को रुकने को कहा।
दूसरे शिष्य से पूछा कि” तुम्हें क्या दिख रहा है?”
शिष्य ने जवाब दिया कि” मुझे सिर्फ मछली की आंख दिख रही है।
ऋषि ने कहा शाबाश, तीर चलाओ।
तीर सीधा जाकर मछली की आंख में लगा।।
इस कहानी से यह बात सामने आई कि अगर कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता है तो उसको सिर्फ लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए।।
अगर तुम यह नहीं जानते कि तुम्हें कहा जाना है,
तो कोई भी सड़क पर निकल जाओ।
अगर लक्ष्य पाना चाहते हो तो कुछ बातो का ध्यान रखें।
- दिशा
- दृढनिश्चय
- समर्पण
- अनुशासन
- समय-सीमा
जीतने वाले और हारने वाले लोगों में अंतर।
- जीतने वाले लोग हमेशा वचनबद्ध होता है,
- हारने वाले लोग हमेशा खोखले वायदे करते हैं।
- जीतने वाले लोग हमेशा सोच कर बोलते हैं,
- हारने वाले लोग हमेशा बोल कर सोचते हैं।
- जितने वाले लोग हमेशा संभावनाओ को देखते हैं,
- हारने वाले लोग हमेशा समस्याओं को देखते हैं।
- जितने वाले काम को अंजाम देते हैं,
- हारने वाले लोग काम के होने का इंतजार करते हैं।
जितने वाले लोग कुछ अलग काम नहीं करते,
परंतु वे लोग योजना बनाते हैं।।
एक विचार लें. उस विचार को अपनी जिंदगी बना लें. उसके बारे में सोचिये, उसके सपने देखिये, उस विचार को जिए. आपका मन, आपकी मांसपेशिया, आपके शरीर का हर एक अंग, सभी उस विचार से भरपूर हो. और दुसरे सभी विचारों को छोड़ दे. यही सफ़लता का तरीका हैं|
असफल होने पर आप निराश हो सकते हैं,
लेकिन अगर आपने कोशिश ही नहीं की,
तो आपका नाश होना तय हैं।।
विशाल अहलावत